July 26, 2026

बरारी में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन ।

Read Time:2 Minute, 27 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

बेयर फाउंडेशन इंडिया के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) एवं पिरामल स्वास्थ्य के द्वारा ज़िले के बरारी प्रखंड अंतर्गत आदिवासी टोला एवं बोरोपार सिरकटा स्थित विकास भवन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। बरारी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुशर्रफ हुसैन ने बताया कि सरकार द्वारा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। क्योंकि सरकार का मानना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य हर किसी को समय से मिलना चाहिए। तभी “स्वास्थ भारत समृद्ध भारत” की कल्पना की जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग को अन्य सहयोगी संस्थाओं द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जाती है। इसी के तहत बेयर फाउंडेशन इंडिया व पिरामल स्वास्थ्य संस्था द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। स्वास्थ्य जांच के बाद उचित परामर्श एवं निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। पिरामल स्वास्थ्य की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करना सराहनीय कार्य है।निःशुल्क चिकित्सा शिविर में चिकित्सक डॉ आलोक कुमार, एएनएम ममता कुमारी, माधुरी कुमारी एवं फार्मासिस्ट संजय कुमार के द्वारा सैकड़ों ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं जांच के अनुसार उचित दवाएं निःशुल्क दी गई। उच्च जोखिम वाले मरीजों को टेलीमेडिसिन सेंटर और उच्च स्तरीय सरकारी अस्पताल रेफर किया जाता है ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

Previous post सालाना उर्स पर प्रशासन के द्वारा मजार पर किया चादरपोशी ।
Next post 20 लाख से अधिक का रेल राजस्व प्राप्त ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial