July 28, 2026

बस्तौल चौंक के समीप NH81मुख्य सड़क पर किया विरोध प्रदर्शन ।

Read Time:2 Minute, 41 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर थाना क्षेत्र के बस्तौल चौक के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर विरोध प्रदर्शन एवं जाम करते हुए, भाकपा माले के कार्यकर्ता एवं क दुकानदारों प्रदर्शन किया भाकपा माले के वरिष्ठ नेता पप्पू कुमार राय के द्वारा बताया गया कि, नोटिस के आधार पर एक दुकानदार को जिला परिषद का कटरा खाली करना था, इनके बदले गलत तरीके से आंचल पदाधिकारी के द्वारा पन्द्रह दुकानदार को नोटिस जारी कर अतिक्रमण से मुक्त कराया जा रहा है, जबकि जिला परिषद के जमीन पर एक सौ से अधिक दुकानदार दुकानदारी चल रहे हैं, भाकपा माले पार्टी के कार्यकर्ता का कहना है, जिला परिषद को अपनी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करना है, तो सभी दुकानदारों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए, सिर्फ पन्द्रह दुकानदार अतिक्रमण से मुक्त नहीं करेंगे, वहीं भाकपा माले के द्वारा बस्तौल चौक के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया तकरीबन चार घंटा तक रोड जाम रहा काफी विरोध का सामना प्रशासन को करना पड़ा।एनएच 81 मुख्य सड़क पर चारों तरफ वाहनों का जाम लगा हुआ था, जिससे यात्री को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, इधर प्राणपुर अंचल पदाधिकारी रत्नेश मोहन, थाना अध्यक्ष अमजद अली के द्वारा बताया गया कि, कटिहार न्यायालय के आदेश पर पन्द्रह दुकानदारों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा, वहीं जदयू के प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह एवं प्राणपुर प्रशासन के अथक प्रयास से भाकपा माले कार्यकर्ता को समझाते बुझाते हुए जाम को हटाया गया, इस मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार, अजय कुमार पासवान, सतीश कुमार, सत्येंद्र मिश्रा एवं मंटू सिंह के साथ प्राणपुर, रोशना ओपी एवं कटिहार जिला के दर्जनों पुलिस बल मौजूद थे।

Previous post कुमारीपुर में स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन ।
Next post कांग्रेस जिला कार्यकारणी की बैठक में नवमनोनित सदस्यों को दिया जाएगा मनोनयन पत्र ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial