बलरामपुर में अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वास्थ्य मेला का किया गया आयोजन ।
Reporting by :- मनोरंजन साहा
बारसोई अनुमंडल के बलरामपुर प्रखंड में मंगलवार की दोपहर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बलरामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ बलरामपुर विधायक महबूब आलम ने फीता काटकर किया । इस दौरान मेला के गुणवत्ता जांच हेतु विधायक ने अपना खून जांच कर शुगर टेस्ट करवाते हुए संतुष्ट दिखे । वहीं विधायक ने कहा कि इस मेला में स्थानीय ग्रामीण पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ एवं स्वास्थ्य संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां ले सकते हैं। हालांकि सीडीपीओ द्वारा आयोजित काउंटर में सीडीपीओ बबीता राय को अनुपस्थित पाकर वह भरक गए तथा जिला पदाधिकारी को दूरभाष पर इसकी सूचना देकर अविलंब कार्रवाई करने की बात कही । वही इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अशोक कुमार ठाकुर, चिकित्सा पदाधिकारी मनीष अग्रहरि, डॉ अभय शंकर बबलू , डॉ संतोष झा , केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक श्रीनाथ साह , प्रखंड मूल्यांकन सहायक रंजीत कुमार महतो , प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक मुकेश कुमार ठाकुर सहित एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
