संतोष वेलफेयर फाउंडेशन ने कांस्य पदक विजेता पूनम कुमारी का किया स्वागत
गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट
39 वी एनटीपीसी सब जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में गया के पूनम व भोजपुर के धीरज ने बिहार का प्रतिनिधित्व किया। बता दें कि राजस्थान के अलवर में 15 से 16 अप्रैल को आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लिया। बिहार को कांस्य पदक देकर पूरे भारतवर्ष में बिहार का नाम रोशन किया। संतोष वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक यश वर्मा ने कहा कि मिक्स डबल में पूनम और धीरज की जोड़ीने कांस्य पदक के लिए हरियाणा के साथ कड़े मुकाबले में चार चार के बराबरी होने के बाद शूटआउट में विजय प्राप्त कर पूनम व धीरज की जोड़ी ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। और पूरे भारतवर्ष में गया, बिहार का नाम रोशन किया , श्री वर्मा ने कहा कि पूनम कुमारी कई सालों से कड़ी मेहनत करके तीरंदाजी के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल किया है इससे जो भी आने वाले खिलाड़ी होंगे उनके लिए प्रेरणा के रूप में हमेशा रहेगी, गया लौटने के क्रम में गया जंक्शन पर संस्था के सदस्यों के द्वारा इनका स्वागत समारोह किया गया, संस्था के बोर्ड मेंबर एवं मगध तीरंदाजी के कोच जयप्रकाश ने पूनम कुमारी को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने कहा कि कोई भी खिलाड़ी अगर सच्ची निष्ठा और सच्चे ईमानदारी से मेहनत करेगा तो उसे एक ना एक दिन सफलता जरुर प्राप्त होगी इस मौके पर संस्था के सदस्य एवं तीरंदाजी ,खिलाड़ी आदर्श कुमार, अमित कुमार, कुंदन कुमार कमलेश कुमार रोशन कुमार राहुल कुमार सागर कुमार सुमित संस्था के सदस्यों ने फूल माला देकर उनका स्वागत किया।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
