वैक्सीन प्रीवेंटेबल डिजीज को लेकर ग्रामीण चिकित्सकों के साथ किया वैठक
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)
कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डॉ मोहम्मद सुभान अली के अध्यक्षता में वैक्सीन प्रीवेंटेबल डिजीज को लेकर ग्रामीण चिकित्सकों के साथ एक अहम बैठक आयोजित किया गया। तथा संपूर्ण जानकारी साझा की गई।इस बाबत सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर सुभान अली ने जानकारी देते हुए ग्रामीण चिकित्सकों को सभी बीमारियों से बचाव के लिए बारी-बारी से बताया कीखसरा से यदि किसी व्यक्ति को बुखार के साथ चकत्ते / लाल दाना का लक्षण तीन माह के अन्दर का हो।गलघोटु से यदि किसी व्यक्ति को बुखार, गले में दर्द एवं या टांसिल का लाल होना या खाँसी के साथ आवाज भारी होना एवं टांसिल या उसके आस पास व्हाइट / डार्क ग्रे थक्का / झील्ली होना ।कालीखाँसी से यदि किसी व्यक्ति को कम से कम दो सप्ताह से खॉसी हो एवं इनमे से कोई भी एक लक्ष्ण हो खॉसी का लगातार होना / खॉसने के बाद सांस लेने की जोरदार आवाज होना / खांसने के तुरंत बाद उल्टी का होना / अन्य स्पष्ट चिकित्सीय कारण अस्थमा, टीवी न होना।नवजात टेटनस से जीवन के पहले दो दिन के दौरान चुसने एवं रोने की सामान्य क्षमता वाला कोई नवजात जिसे 3 दिन से 28 दिन की आयु के बीच सामान्य रूप से माँ का दुध न चुस पाना या न रोना और शरीर का कडापन / अकड़ाहट / चमकी का लक्ष्ण होना । तथा सभी केके बारे में संपूर्ण रूप से जानकारी दी गई। और ऐसे संभावित बच्चों का अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में रिपोर्ट करें इसके लिए निर्देश दिया गया। इस मौके पर चिकित्सा ध्रुव पांडे, प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह, हो मॉनिटर संजय कुमार भगत, तथा ग्रामीण चिकित्सक धनंजय कुमार झा, अबू बकर हाशमी, मोहम्मद शब्बीर, छविनाथ कुमार, भारत झा, जलेसर मंडल आदि ग्रामीण चिकित्सक मौजूदथे
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
