June 25, 2026

हाइवा ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, टेम्पु में सवार एक महिला शिक्षिका और एक दो वर्षीय बच्ची की हुई मौत

Read Time:3 Minute, 1 Second

आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम पर हाइवा के टायर मे आग लगा दिया ।

कटिहार के प्राणपुर पथ के एनएच 81 मुख्य मार्ग सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमे तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि ऑटो की परखच्चे उड़ गया।ऑटो में सवार एक महिला शिक्षिका सिंपल कुमारी और उसके दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जबकि ऑटो में सवार अन्य 3 लोग बुरी तरह घायल हो गये।जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। उक्त घटना के बारे में शिक्षक संघ के जिला महासचिव भानु प्रताप ने बताया कि ऑटो प्राणपुर लाभा की तरफ ओर से कटिहार की तरफ आ रहे थे। ऑटो में सवार कुल 5 लोग थे।तभी कटिहार की तरफ से जा रही तेज हाइवा ट्रक कुस्याही मोर के समीप ऑटो को टक्कर मार दिया।टक्कर इतनी जबरदार्स थी, की ऑटो के फरकच्चे उड़ गये।और उसमें सवार उत्क्रमित मध्य विद्यालय केवाला में पदस्थापित महिला शिक्षिका सिंपल कुमारी और उसकी दो वर्षीय बच्ची पुत्र की मौत हो गई।मृतक शिक्षिका सिंपल कुमारी बिहार के बांका जिले के रहनी वाली बताई जाती है। शिक्षिका ने 15 मई 2025 को प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय केवाला में योगदान की थी। विद्यालय मुस्लिम समुदाय के अनुसार रविवार को खुली था।घटना के बाद प्राणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। प्राणपुर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है।घटना के बाद स्थानीय लोगो में काफी आक्रोश होकर सड़क जाम पर हाइवा के टायर मे आग लगा दिया। पुलिस प्रशासन आक्रोशित ग्रामीणों को काफी मशक्कत के बाद शांत कराया।जदयू नेता सह पूर्व जिला पार्षद लड्डू सिंह ने कहा कि इस मार्ग पर ओवरलोडिंग हाइवा काफी तेज रफ्तार में चलती है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। फिर भी प्रशासन इसपर कोई लगाम नहीं लगा रही है जो प्रशासन की लापरवाही है। प्रशासन को सजग रहने की जरूरत है।

Previous post पीर मुफ्ती ईशा आलूवाबरी का तकरीर मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म इंसान का सेवा करना है ।
Next post मनिहारी में पीएम का पुतला फूंक कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन, महिला अपमान व राहुल गांधी पर मुकदमे का विरोध
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial