June 25, 2026

मनिहारी में पीएम का पुतला फूंक कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन, महिला अपमान व राहुल गांधी पर मुकदमे का विरोध

Read Time:1 Minute, 39 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

अंबेडकर चौक पर रविवार को कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला किसान कांग्रेस की संयोजिका मीनाक्षी श्वेता व जिला अध्यक्ष चंद्र भानु गुप्त ने किया।यह विरोध मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा महिला सेना अधिकारी सोफिया कुरैशी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर दरभंगा में दर्ज कथित झूठे मुकदमे के खिलाफ आयोजित किया गया था।मीनाक्षी श्वेता ने कहा कि यह टिप्पणी सेना व महिलाओं का अपमान है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चंद्र भानु गुप्त ने राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे को राजनीतिक षड्यंत्र बताया।कार्यकर्ताओं ने मांग की कि मंत्री विजय शाह को मंत्रिमंडल से हटाकर कानूनी कार्रवाई की जाए व राहुल गांधी पर से मुकदमा वापस लिया जाए। प्रदर्शन में अमीर हुसैन, लालू यादव, बी एन सिंह समेत कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

Previous post हाइवा ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, टेम्पु में सवार एक महिला शिक्षिका और एक दो वर्षीय बच्ची की हुई मौत
Next post भूमि सुधार कर्मचारी संघ गोप गुट के द्वारा लंबित 17 सूत्री मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारी ने किया हड़ताल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial