November 10, 2026

दहेज हत्या के आरोपी के घर मनिहारी पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार

Read Time:1 Minute, 16 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना कांड संख्या 254/24 के तहत दर्ज दहेज हत्या मामले में फरार आरोपी जयनारायण यादव के मुजवर स्थित घर पर मनिहारी पुलिस ने इस्तेहार तामिल किया। एसआई निशा रानी के नेतृत्व में पुलिस बल ने यह कार्रवाई की।चौकचामा, अमदाबाद निवासी इंद्रदेव यादव ने मनिहारी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री रिमझिम की शादी 25 जून 2024 को मुजवर निवासी जयनारायण यादव के पुत्र रामप्रवेश यादव से हुई थी। शादी के बाद से ही दो लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।आरोप है कि दहेज की राशि न चुकाने पर ससुरालवालों ने रिमझिम की हत्या कर दी। पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए उसके घर पर कोर्ट के आदेशानुसार इस्तेहार चिपकाया है।

Previous post ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान भरत लाल शर्मा का निधन, गंगा तट पर अंतिम संस्कार, अनुमंडल में शोक व्यक्त।
Next post 40 किलो कि मछली बनी चर्चा का विषय।मछुआरे में खुशी देखी गई।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial