पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का सम्मान समारोह
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार विधान पार्षद एवं महापौर ने किया बिहार स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का सम्मान समारोह।नालंदा में आयोजित बिहार स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में कटिहार जिला पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन कटिहार द्वारा रोहन ग्रोवर की निगरानी में भेजी गई। टीम ने 2 स्वर्ण पदक एवं 8 कांस्य पदक जीतकर कटिहार सहित पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। इन सभी खिलाड़ियों का विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल एवं महापौर उषा देवी अग्रवाल द्वारा अपने कार्यालय में हौसला अफजाई एवं सभी खिलाड़ियों का सम्मान कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। बताते चले की बिहार स्टेट पावरलिफ्टिंग के मुख्य संरक्षक भी विधान पार्षद अशोक अग्रवाल जी हैं। पदक जीतने वाले खिलाड़ी आदित्य दास एवं रिमझिम कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता एवं राहुल पंडित, अनुराग शर्मा, सक्षम कुमार, नमन कुमार, श्रेया रानी, नभ्या कुमारी, शिवम सिंह एवं सुशांत भट्टाचार्य ने कांस्य पदक जीतकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। सभी खिलाड़ियों ने नालंदा से आने के बाद मुख्य कोच रोहन ग्रोवर के साथ सीधा मुख्य संरक्षण सह विधान पार्षद अशोक अग्रवाल से आशीर्वाद लेने उनके आवासीय कार्यालय पर पहुंचे। जिनका विधान पार्षद सह मुख्य संरक्षक एवं महापौर ने सम्मान कर सभी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नेहा किरण ने दी शुभकामनाएं, हर घर दीप जलाने की अपील।
कोमल गुप्ता (कटिहार) भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री नेहा किरण ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...
