September 15, 2026

रेलवे ऑफीसर्स क्लब में संगोष्ठी का आयोजन

Read Time:4 Minute, 42 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार रेलमंडल अंतर्गत सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान स्थानीय रेलवे ऑफीसर्स क्लब में शुक्रवार को एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य संयोजक सीनियर डीपीओ अतुल कुमार मिश्रा थे।आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडल प्रबंधक सुरेंद्र कुमार एवं महिला कल्याण संगठन की सचिव वेदिजा मिश्रा सहित मान्यता प्राप्त संगठन के पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। संगोष्ठी के दौरान मुख्य अतिथि डीआरएम सुरेंद्र कुमार सहित कटिहार के रामकृष्ण मिशन के स्वामी, रेलवे के भूतपूर्व सीनियर डीपीओ अरुण कुमार मुखर्जी महिला के अलावा यौन उत्पीड़न समिति की सदस्य मेघा चटर्जीसहित अन्य अतिथियों ने संगोष्ठी के विषय भ्रष्टाचार का विरोध एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित पर बहुमूल्य वक्तव्य देते हुए संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अपने अपने विचार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान रेलमंडल अंतर्गत सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान कटिहार मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित सभागार में रेल अधिकारियों के साथ रेलमंडल अंतर्गत कई जगहों पर भ्रष्टाचार के ऊपर लेखन एवं वाद प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, क्विज प्रतियोगिता सहित जागरूकता की दिशा में कई कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें क्विज प्रतियोगिता में अव्वल रहे रेल अधिकारियों के साथ रेल मंडल में आयोजित अलग अलग कार्यकर्म में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले सभी सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि डीआरएम सुरेंद्र कुमार और प्रबंध मंडल कामिक अधिकारी अतुल कुमार मिश्रा द्वारा प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यकर्म के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए जिससे दर्शक मंत्र मुक्त हो गए। आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन का कार्य रितेश ठाकुर द्वारा किया गया। रेलवे कोसी क्लब में इस अवसर कर रेलवे कार्मिक विभाग के सीनियर डीपीओ अतुल कुमार मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में कटिहार रेल मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 के दौरान अलग अलग गतिविधियों और कार्यकर्म की तैयार की गई एक लघु फिल्म भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रेल प्रशासन द्वारा सभी को दिखाई गई। इस अवसर पर डीआरएम सुरेंद्र कुमार के साथ सीनियर डीपीओ अतुल कुमार मिश्रा, सीनियर डीएफएम अजीत कुमार मिश्रा, सीनियर डीएमई धर्मेंद्र शाक्य, आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह, एपीओ अंजनी कुमार , ललित कुमार, मो वारिस अली एवं सहायक मंडल चिकित्सा अधीक्षक बी के चौधरी , चीफ वेलफेयर इंस्पेक्टर आई सी उमाशंकर सहित रेलवे के मान्यता प्राप्त यूनियन के अधिकारी एवं प्रतिनिधि के अलावा सभी विभाग के रेल अधिकारी और सैकड़ो की संख्या में रेलकर्मी आदि मौजूद थे।गौरतलब हैं कि भारतीय रेल में बीते 30.10.23 से आगामी 5.11.23 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह के रूप में मनाया जाता है।

Previous post आगामी तैयारी शिव गुरु महोत्सव को लेकर शिव शिष्यों की हुई बैठक
Next post पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का सम्मान समारोह
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial