November 14, 2026

बिजली के सौर्ट सर्किट से घर में लगी आग

Read Time:1 Minute, 6 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के बाघमारा पंचायत के गांधीटोला में शुक्रवार के मध्य रात्रि को बिजली के सौर्ट सर्किट से प्रकाश पासवान, पिता भागिरथ पासवान के घर में आग लग गई जिससे घर सहित रखे सामग्री जल कर राख हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा आग पर काबू पाया गया। सूचना पर अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मी जयनारायण कुमार पहुंचकर अग्नि से हुई क्षति का जायजा लिया। राजस्व कर्मी ने बताया कि आग लगने से आंशिक क्षति हुई है। मूल्यांकन करने के बाद निर्धारित मानकों के अनुसार पीड़ित परिवार को सहायता राशि दी जाएगी।उधर जदयू नेता लक्ष्मीकांत ऋषि ने पीड़ित परिवार को त्वरित सहायता राशि देने की प्रशासन से मांग की है।

Previous post अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओ को किया सम्मानित।
Next post भूमि विवाद के दो मामले का निपटारा किया गया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial