May 1, 2026

नुरुल हक़ के नेतृत्व में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा तिरंगा लिए लोगो मे दिखा उत्सह

Read Time:2 Minute, 46 Second

रिपोर्ट- अनुज तिवारी

*उन्नाव उत्तर प्रदेश* आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। तो वही जगह जगह रैलियां निकाली जा रही है। उन्नाव में हर सरकारी विभागों में तिरंगा लगाया जा रहा है। वही उन्नाव के आई बी पी चौराहे से नूर उल हक़ के नेतृत्व में विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। जिसमे सभी नौजवानों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। हर घर तिरंगा को लेकर चल रहे अभियान में काफी उत्सह देखने को मिला जहां सभी रैलियों में शामिल होने पहुचे लोगो को नुरुल हक़ ने सभी से अपने अपने घरों में झंडा लगाने की अपील की। वही चौकी परिसर पर साफ-सफाई की गई। इसके बाद हसनगंज कोतवाली, सफीपुर समेत थानों की पुलिस ने तिरंगा फहराया और लोगों को घरों में झंडा लगाने के लिए प्रेरित भी किया। एसपी दिनेश त्रिपाठी के निर्देश पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस विभाग लगा हुआ है। पुलिसकर्मी आजादी के जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं। कहीं बाइक रैली तो कहीं देश प्रेम के नारों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर नागरिकों को तिरंगा फहराने का संदेश दे रहे हैं।मण्डल अध्यक्ष नुरुल हक़ के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा क्षेत्रीय अध्यक्ष रोमा स्मार्ट जोज़फ़,ज़िला प्रभारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशरफ़ हुसैन,सुशील यादव भाजपा नेता,सुधीर चौहान,इमरान,मसिहत उल्लाह खां, युवा नेता रानू मिश्रा, युवा नेता सुरेन्द्र वर्मा बाबा,यओव नेता इमरान,मोo नईम जी क्षेत्रिय प्रबंधक क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र,डॉ. मो अतहर सिद्दीकी,मण्डल अध्यक्ष मो इमरान,महताब खां महामंत्री,मो ज़ुबैर,जिलामंत्री,हसीन अहमद,अफ़ज़ल खां मण्डल अध्यक्ष सफीपुर,आरिफ़ जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा,आदि लोग मौजूद रहे।

Previous post सुशील मोदी के वयान पर नीतीश कुमार कहा मेरे खिलाफ बोलकर वह कुछ बन जाते हैं, तो बोलते रहें, फर्क नहीं पड़ता
Next post लोन वसूलने के लिए गाली-गलौच और अभद्र व्यवहार नहीं कर पाएंगे रिकवरी एजेंट, आरबीआई ने कसी नकेल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial