सुशील मोदी के वयान पर नीतीश कुमार कहा मेरे खिलाफ बोलकर वह कुछ बन जाते हैं, तो बोलते रहें, फर्क नहीं पड़ता
एक वक्त था जब नीतीश कुमार-सुशील मोदी हर जगह साथ में नजर आते थे। लेकिन बदले राजनीतिक परिदृश्य के बाद अब दोनों नेताओं के बीच दूरी इतनी बढ़ गई कि वह एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करने से भी परहेज नहीं कर रहे।
कल बिहार में सत्ता परिवर्तन को लेकर सुशील मोदी ने नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर हमला बोला था। सुशील मोदी ने कहा था कि नीतीश कुमार उप राष्ट्रपति बनना चाह रहे थे, इसके लिए उन्होंने कोशिश भी की थी। लेकिन भाजपा ने उनकी बात नहीं मानी। इसी तरह आरसीपी सिंह को मंत्री बनाए जाने के लिए नीतीश कुमार की सहमति लेने की बात कही थी। उन्होंने नीतीश कुमार को अवसरवादी नेता करार दिया था।
सीएम ने किया पलटवार
सुशील मोदी के बयान के बाद अब नीतीश कुमार ने भी अपने पुराने साथी पर पलटवार किया है। तेजस्वी यादव के साथ सप्तमूर्ति पहुंचे नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोग मेरे खिलाफ बोगस बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने सुशील मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि आपने देखा कि कैसे वह कह रहे थे कि मैं उपराष्ट्रपति बनना चाहता था। नहीं बन पाया तो गठबंधन तोड़ दिया।
नीतीश कुमार ने साफ किया कि सुशील मोदी ने जो भी आरोप लगाया है वह पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद है। इस दौरान उन्होंने सुशील मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मेरे खिलाफ वह जो बोलना चाहते हैं बोले, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। अभी वह कुछ नहीं हैं, अगर मेरे खिलाफ बोलकर पार्टी में उन्हें कोई जिम्मेदारी मिल जाती है तो यह उनके लिए बेहतर है।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
