June 20, 2026

एनएच-31 पर अवैध मिट्टी लोड ट्रैक्टर जप्त, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप

Read Time:1 Minute, 33 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 सड़क पर अवैध रूप से मिट्टी लोड कर ले जा रहे एक टेलर ट्रैक्टर को खनन विभाग के अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए जप्त कर लिया। जप्त किए गए ट्रैक्टर को कुरसेला थाना लाया गया है।मिली जानकारी के अनुसार अवैध मिट्टी कटाई का कार्य अंधेरे का फायदा उठाकर लगातार किया जा रहा था। इसकी गुप्त सूचना खनन विभाग के अधिकारियों को मिली, जिसके बाद शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए मिट्टी लोड ट्रैक्टर को पकड़ा गया।खनन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध मिट्टी खननकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कुरसेला में नदी के किनारे और आसपास के इलाकों में अवैध रूप से मिट्टी की कटाई की जा रही थी।खनन विभाग द्वारा जप्त ट्रैक्टर के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Previous post रात्रि गश्ती के दौरान शराब पीकर हंगामा कर रहे आठ लोग गिरफ्तार
Next post रक्तदान से जगी मानवता, 51 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial