November 14, 2026

नवनिर्वाचित प्रमुख ने कार्यभार संभाला, पहले दिन ही उप प्रमुख पर अविश्वास को लेकर बैठक बुलाने की मांग

Read Time:2 Minute, 5 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के आई टी भवन में स्थित प्रमुख के कार्यालय में नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख अनीता देवी ने अपना कार्यभार संभाला लिया और पंचायत समिति सदस्यों के साथ बैठक भी किया। जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी रणधीर कुमार ने प्रमुख का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं पंचायत के 11 समिति सदस्यों ने कार्यकाल के पहले दिन ही उप प्रमुख अनीता देवी को आवेदन दिया।जिसमें पंचायत समिति सदस्यों ने उप प्रमुख सविता देवी द्वारा कार्यों में लापरवाही, मनमाना रवैया और समिति सदस्यों को विश्वास में नहीं लेकर कार्य करने का आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक बुलाने की मांग की। आवेदन में पंचायत अध्यादेश के तहत अविश्वास प्रस्ताव पर विशेष बैठक बुलाकर समिति सदस्यों ने बहस करते हुए मत विभाजन की मांग किया। वहीं नवनिर्वाचित प्रमुख अनीता देवी ने आवेदन स्वीकार करते हुए संबंधित पदाधिकारी से बैठक बुलाने को कहा। कहा कि कोई भी प्रतिनिधि हो अगर अपने सहयोगियों के साथ चलने को तैयार नही तो उन्हें उक्त पद पर रहने का भी अधिकार नहीं है।इस अवसर पर समिति सदस्य मुनमुन देवी, सवाना खातून, संजय मंडल, हरदेव मंडल,गुलशन खातून, रेहाना खातून, मुन्ना रजक, शेख इंतजार, रेखा हंसदा, कुंदन कुमार, मुन्नी देवी सहित पशुपति यादव, मंजय साह और समिति प्रतिनिधिगण मौजूद थे।

Previous post विवाहिता महिला की हत्या के मामले में पति एवं ससुर हुआ गिरफ्तार
Next post मनिहारी पुलिस ने शराब की बड़ी खेप नाव सहित पकड़ी, तीन तस्कर गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial