April 16, 2026

पति बेटे ने महिला की हत्या कर सेफ्टिक टैंक में डाला बहु से था अवैध संबंध

Read Time:4 Minute, 12 Second

जिस महिला का थाना में प्रेम प्रसंग में भागने का मामला दर्ज था। उस महिला का शव उसके ही घर के सेफ्टिक टैंक से 15 दिन बाद बरामद हुआ है। जिसमें हत्यारा कोई औऱ नहीं बल्कि उसका ही पति और सौतेला बेटा निकला। मामला सदर थाना क्षेत्र के कालीगंज जीवन चौक की है जहाँ श्यामलाल चौरसिया की पत्नी रिंकू देवी विगत 15 दिनों से घर से लापता थी। पति श्यामलाल ने प्रेम प्रसंग में दूसरे युवक के साथ फरार हो जाने का आवेदन थाने में दिया था। वहीं रक्षाबंधन में महिला अपने घर नहीं पहुँची तो मृतिका के चचरे भाई ने अपने बहनोई से पूछताछ की। जिसपर दूसरे लड़के के साथ भाग जाने का आरोप लगाया। वही शक होने पर पूर्णिया आकर पता किया तो आसपास के लोगों ने घटना के दिन चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई देने की बात बताई। जिसके बाद भाई द्वारा सदर थाने में बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए बहनोई और उसके बेटों पर आरोप लगाया। वहीं सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने जब जाँच की तो पति के आँगन में नया सेफ्टिक टैंक बना देख शक हुआ। जिसके बाद श्यामलाल चौरसिया के तीन पुत्रो को हिरासत में लेकर थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की तो सारा मामला उजागर हो गया। गिरफ्तार तीनो पुत्रो ने हत्या की बात कबूल करते हुए सेफ्टिक टैंक में शव होने की बात बताई। जिसके बाद मजिस्ट्रेट जानकी कुमारी के निगरानी में सेफ्टिक टैंक की खुदाई हुई जहाँ से कंकाल के रूप में महिला का शव बरामद हुआ है। वहीं घटना के बाद से पति श्यामलाल चौरसिया फरार है ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि श्यामलाल चौरसिया काफी आशिक मिजाज के है। पहली पहली पत्नी की मृत्यु के बाद मुरलीगंज के जोरगाम में रिंकू देवी से दूसरी शादी की। जिससे एक 13 वर्ष का पुत्र है। वही पहली पत्नी से भी 4 पुत्र है। जिसमे एक बड़ा पुत्र मानसिक रूप से कमजोर है, जिसका फायदा उठाते हुए श्यामलाल चौरसिया ने अपने बड़े पुत्र की पत्नी से ही सबंध स्थापित कर लिया, जिसे रंगे हाथ मृतका ने पकड़ लिया। जिसको लेकर उसने पंचायती की धमकी दी। जिसके बाद से ही पति ने अपने पत्नी को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। पहले योजना के मुताबिक नया सेफिटक टैंक बनवाया, फिर आने छोटे बेटे को सौतेली माँ के खिलाफ किसी लड़के से अवैध सबन्ध की झूठी कहानी सुनाकर भड़काया वही परिवार की इज्ज़त बचाने के लिए छोटा बेटा भी पुत्र के साजिश में शामिल हो गया। फिर रक्षाबंधन के पहले अपने बड़े तीनो बेटा बहु को उसके मायके रक्षाबंधन में भेज दिया। जिसके बाद उसी रात दोनो पिता पुत्र ने बेहरमी से महिला की हत्या कर शव को बोरे में डालकर सेफ्टिक टैंक में डाल दिया। शव जल्दी गले इसको लेकर 2 बोरा यूरिया भी डाल कर ऊपर चबूतरा बना दिया। पुलिस ने जेसीवी के माध्यम से चबूतरा तोड़कर शव बरामद कर लिया है।

Previous post युवा सिंधु सभा द्वारा झूलेलाल जी के चालिहा महोत्सव के उपलक्ष्य प्रेस वार्ता आयोजित हुई
Next post सांसद द्वारा किए गए मांग पर कटिहार-कुमेदपुर एवं कटिहार-मुकुरिया रेलवे लाइन के दोहरीकरण का कार्य होगा अब पूरा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial