सांसद द्वारा किए गए मांग पर कटिहार-कुमेदपुर एवं कटिहार-मुकुरिया रेलवे लाइन के दोहरीकरण का कार्य होगा अब पूरा
कटिहार सांसद दुलाल चन्द्र गोस्वामी के द्वारा लोकसभा के पटल पर कटिहार से कुमेदपुर जिसकी लंबाई 29.53 KM तथा कटिहार से मुकुरिया जिसकी लंबाई 34.61 KM है। और कुल लंबाई 64.14 KM है । इस कार्य को पूरा करने कि मांग उठाई गई थी जो अब पुरा होने वाले हैं। रेल मंत्रालय ने उसकी स्वीकृति दे दी है । बता दें कि बिगत संसद काल में सांसद ने उक्त दोनों रैलवे लाइन कि दोहरीकरण करने का मांग किया था जिसपर रैल मंत्रालय द्वारा राशि का आवंटन किए जाने को लेकर पत्र निर्गत करते हुए सांसद को जानकारी दी है। इस योजना में रैल मंत्रालय द्वारा 942.64 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा 26 अगस्त शुक्रवार को जनरल मैनेजर नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे, मालीगांव, गुवाहाटी को अग्रसर कार्रवाई हेतु पत्र जारी किया गया है। इस संबंध में सांसद ने कहा कि इन दोनों रेल लाइनों की माँग बहुप्रतीक्षित थी लोकसभा में मैंने इसकी माँग की थी जिसका मंजुरी मिल जाने से कटिहार के विकास कि रफ्तार में तेजी आएगी। वहीं उन्होंने पुरे कटिहार कि जनता को इस कार्य के सफलता के लिए बधाई दी है। वहीं कटिहार जदयू कार्यकर्ताओं एवं जिले वासियों में खुशी की लहर है और सांसद को बधाई देने वालों का तांता लगा है। बधाई देने वालों में जिसमें जदयू जिलाध्यक्ष शमीम इक़बाल, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव , सूरज प्रकाश राय, प्रमोद राय, मुकेश सिंह, अमल गोस्वामी, निरंजन पोद्दार, मिथुन यादव, आशीष बलिदानी, हीरालाल राही, सज्जन राय, उदय सिंह, लालू यादव एवं अन्य प्रमुख रूप से शामिल हैं।
More Stories
मनिहारी में रक्तदान शिविर: पांच दर्जन से अधिक लोगों ने किया रक्तदान
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी युवा मंच के आह्वान पर गुरुवार को बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में रक्तदान शिविर का...
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
