दूर्गा पुजा में वनवे ट्रैफिक व्यवस्था चिन्हित कर लागू करे– पूर्व उपमुख्यमंत्री
प्रवीण कुमार (कटिहार)
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने जिला प्रशासन द्वारा नवरात्रा के अवसर पर तैयार किए गए रूट चार्ट को अव्यवहारिक बताया है । उन्होंने कहा कि कटिहार ऐसे मध्यम वर्गीय शहर में टोटो, मोटरसाइकिल, रिक्शा जैसे वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने से आम श्रद्धालुओं को भारी कठिनाई होगी।बुजुर्ग पुरुष एवं महिलाएं तथा बच्चों द्वारा पैदल सभी प्रतिमाओं का दर्शन करना संभव नहीं हो पाएगा।इस रूट चार्ट को जनप्रतिनिधियों के साथ विमर्श करके जारी करना चाहिए था। उन्होंने कहा की वनवे ट्रैफिक व्यवस्था चिन्हित कर सख्ती से लागू करने की आवश्यकता है। कटिहार में परंपरागत रूप से इसी व्यवस्था से नवरात्रा के अवसर पर प्रतिमाओं का दर्शन कटिहार वासी करते रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त से दूरभाष पर बात कर आम श्रद्धालुओं के कठिनाइयों को अवगत कराया।प्रभारी जिला पदाधिकारी ने इस पर पुनर्विचार करने का आश्वासन दिया।
More Stories
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
