November 15, 2026

अग्नि पीड़ितों के बीच बांटे राहत सामग्री ।

Read Time:2 Minute, 58 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार जिले के कुर्सेला प्रखंड के जरलाही मरघिया गांव में हुई आगलगी से तबाह हुए 14 परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाने के उद्द्येश्य से रेडक्रोस सोसाइटी की टीम खबर मिलते ही रेडक्रॉस अध्यक्ष सह जिला पदाधिकारी के निर्देश पर चेयरमैन अनिल चमरिया के नेतृत्व में राहत सामग्री लेकर घटनास्थल पर पहुंची। राहत वितरण करते हुए अनिल चमरिया ने कहा कि रेडक्रोस का उद्द्येश्य ही आपदा की घड़ी में साथ खड़े रहना एवं बचाव करना है। उन्होंने कहा कि फलका मे विगत दिनों हुई आगलगी से प्रभावित लोगों के बीच संस्था द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया जा चुका है। सचिव संतोष गुप्ता ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि आग लगने के सबसे बड़े कारणों में रसोई घर में लापरवाही, बिजली के उपकरणों में शॉर्ट सर्किट, खुली आग वाली चीजें जैसे मोमबत्ती, अगरबत्ती या सिगरेट और ज्वलनशील पदार्थों का सही ढंग से उपयोग न होना है। आजकल लोग मकई के सूखे डंथल घर के बाहर या आंगन मे जमा रखते हैँ जो अति ज्वलंशील होते है आग की बड़ी वजह ये भी हो रही है। उन्होंने लोगों आग ऐसे समान को घरों से दूर खुले जगह मे रखने की सलाह दी तथा खाना बनाने वाली जगहों पर पानी से भरी बाल्टी रखने की सलाह दी। कोषाध्यक्ष पंकज् पूर्वे ने कहा कि यहाँ गैस सिलेंडर से आग लगी और देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया।उन्होंने किसी भी ऐसी परिस्थिति मे गीले तौलिये या कंबल से सिलेंडर को तुरंत पुरी तरह से ढकने की सलाह दी ताकी आग तुरंत बंद हो जाये। उन्होंने कहा कि थोड़ी लापरवाही से सबकुछ तबाह हो जाता है। अगर थोड़ी सावधानी बरती जाय तो हम सुरक्षित रहने के साथ सबकुछ तबाह होने से बचाया जा सकता है। उपस्थित वाईस पेट्रोन रीना झा ने कहा कि पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री में तिरपाल, मसहरी, साडी के साथ हाइजीन किट का वितरित किया गया। इस मौके पर सुप्रिया जायसवाल के साथ बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित थे। बरारी विधायक विजय। सिंह ने संस्था को साधुवाद दिया।

Previous post जन सुराज परिवार का कोई भी व्यक्ति अगर चुनाव लड़े़गा तो उसके पीछे संसाधन और पूरी ताकत लगाई जाएगी — प्रशांत किशोर ।
Next post डीआरएम ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial