August 28, 2026

आबादपुर में गांजा के अवैध कारोबार का खुलासा, 14.646 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

Read Time:2 Minute, 3 Second

मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई)

बारसोई प्रखंड अंतर्गत आबादपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर 14.646 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी की दुकान और घर की तलाशी के दौरान गांजा के अलावा 12 पीस चिलम, एक डिजिटल तराजू और 1,380 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आलोप नगर निवासी बादल दास, पिता युधिष्ठिर दास के रूप में हुई है।आबादपुर थाना अध्यक्ष शादाब आलम ने बताया कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी।थाना अध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाने की मांग की है।

Previous post सिरसा में कैरियर पॉइंट पुस्तकालय सह स्वयं अध्ययन केंद्र का शुभारंभ
Next post जम्मू-कश्मीर में तैनात जवान मोहम्मद सगीरुद्दीन की आकस्मिक मौत, परिवार से मिलीं विधायक संगीता देवी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial