सड़क दुर्घटना में हाईवे के आमने-सामने की टक्कर में चालक की मौत उपचालक घायल
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर जारी है जिसमें दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहा है बता दे की कुर्सेला के कटरिया सिमरगाछ के समीप एनएच 31 सड़क पर दो हाईवा कि आमने-सामने की भिड़ंत में भीषण सड़क हादसा हो गया है।जिसमें हाईवा चालक गाड़ी में ही बुरी तरह से फस कर मौत हो गई। जबकि एक खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। मिर्च चालक की पहचान ताल बाबू सोरेन के रूप में हुई है जो ककर घाट गोड्डा झारखंड का निवासी है।मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर की ओर से आ रही बालू लदी बड़ी ट्रोला हाइवा तथा कुरसेला की ओर से आ रही खाली हाइवा मे बुधवार कि सुबह लगभग 10:00 बजे भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि खाली हाइवा के परखच्चे उड़ गए। देखते ही देखते उक्त स्थल पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इस भीषण सड़क दुर्घटना में हाईवा चालक स्टेरिंग में ही फस गया। आसपास के वाहन चालकों द्वारा घंटों कड़ी मशक्कत के बावजूद भी चालक को बाहर नहीं निकाला जा सका। पास मे ही स्थित पिकेट द्वारा घटना की सूचना कुरसेला थाना को दी गई। जिसके बाद कुरसेला पुलिस ने उक्त स्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। जेसीबी की मदद से बमुश्किल हाईवा ड्राईवर तल बाबू सोरेन घर कक्कड़ घाट, गोड्डा जिला निवासी को बाहर निकाला गया। जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां जांचोपरांत डॉक्टर रितेश कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस टक्कर मे बालू लदे हाइवा उपचालक आयुष कुमार पिता मंटू यादव 24 वर्ष घर डंडा बाजार निवासी का प्राथमिक उपचार किया गया। इस दौरान क्षतिग्रस्त वाहनों के मुख्य सड़क पर रहने के कारण देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारे लग गई। कुरसेला पुलिस के द्वारा लगभग 03 से 04 घंटे कि कड़ी मशक्कत के बाद वन वे कर आवागमन बहाल किया जा सका। जाम मे लगभग 03 घंटे तक लोग फंसे रहे। वहीं परीक्षा को लेकर अभ्यर्थी भी सड़क पर नजर आए। जिन्हें परीक्षा देने जाने में काफी देर हो रही थी।वहीं कुरसेला पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु कागजी कार्रवाई करते हुए कटिहार भेज दिया।
