August 25, 2026

मोतियाबिंद जांच व निःशुल्क ऑपरेशन हेतु विशेष शिविर 3 जुलाई को

Read Time:1 Minute, 32 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

राष्ट्रीय अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए विशेष जांच शिविर का आयोजन 03 जुलाई 2025, दिन गुरुवार को अनुमंडलीय अस्पताल, मनिहारी में किया जा रहा है। यह शिविर विशेष रूप से 50 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे मरीजों के लिए है जिन्हें आंखों में धुंधलापन या देखने में परेशानी हो रही है।जांच के दौरान मोतियाबिंद की पुष्टि होने पर चिन्हित मरीजों को उसी दिन लेंस प्रत्यारोपण के साथ ऑपरेशन हेतु कटिहार स्थित लायंस हॉस्पिटल भेजा जाएगा। मरीजों को ऑपरेशन, लेंस, दवाएं, चश्मा आदि की सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त दी जाएंगी।शिविर में भाग लेने के लिए मरीज को एक पहचान पत्र (आधार कार्ड, राशन कार्ड या वोटर कार्ड) और मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य है।बता दें कि यह मुफ्त शिविर प्रत्येक माह के पहले गुरुवार को अनुमंडलीय अस्पताल, मनिहारी में नियमित रूप से आयोजित किया जाता है।

Previous post 190 ली. देशी व 368.83 ली. अंग्रेजी शराब का किया गया विनष्टी करण
Next post सड़क दुर्घटना में हाईवे के आमने-सामने की टक्कर में चालक की मौत उपचालक घायल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial