एनएच-31 पर टेंपू व ट्रैक्टर की टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित कोसी पुल के निकट कबीर मठ के पास टेंपू और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।मिली जानकारी अनुसार एक टेंपू कुरसेला से नवगछिया की ओर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपू सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जबकि लगभग आधा दर्जन यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कुरसेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल लोगों की पहचान इस अनिता देवी (50 वर्ष), सरिता देवी (70 वर्ष) निवासी गोपालपुर, इसलामपुर, जिला भागलपुरझावो कुमार (30 वर्ष को चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया है। इधर पुलिस ने क्षतिग्रस्त टेंपू को जब्त कर थाना लाया है तथा फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
