July 29, 2026

रौतारा में मामुली सी विवाद में 19 वर्षीय युवक की गला दबाकर की गई निर्मम हत्या।

Read Time:4 Minute, 4 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

कोढ़ा प्रखंड के रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रौतारा गांव वार्ड संख्या 04 में मामूली सी विवाद में एक 19 वर्षीय युवक का गला दबाकर निर्मम हत्या कर दिया गया। मौके पर मामले की जानकारी मिलते ही रौतारा पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के संबंध में परिजनों से जानकारी लेते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया। हालांकि मामले में रौतारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कारवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार रौतारा थाना क्षेत्र के रौतारा गांव वार्ड संख्या 04 निवासी पप्पू राय का 19 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार राय शनिवार की संध्या गांव के ही दो शराबी के साथ रौतारा बाजार में विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि प्रेम कुमार राय उम्र 19 वर्ष का गला दबाकर निर्मम हत्या कर दिया गया। घटना की जानकारी परिजनों एवं ग्रामीणों के द्वारा रौतारा पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही रौतारा पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराने हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया। साथ ही पुलिस मृतक के परिजनों के आवेदन पर थाना कांड संख्या 117/23 तहत मामला दर्ज कर मामले में नामजद अभियुक्त पिंटू मंडल पिता संता मंडल साकिन रौतारा को गिरफ्तार कर अन्य संलिप्त आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी में जुट गई है। मौके पर मासूम मृतक का शव पोस्टमार्टम से जब गांव लाया गया तो गांव में कोहराम मच गया. खासकर परिजन रोने व चिखने चिल्लाने लगे। मौके पर मृतक की मां रंजीता देवी, दादी रुक्मणी देवी व चाचा शंकर राय सहित परिजनों ने बताया कि मृतक प्रेम कुमार की रौतारा बाजार में दो शराबी के साथ बहसबाजी व मारपीट हो गई थी जिसको लेकर दोबारा प्रेम कुमार घर से रौतारा बाजार दवाई लाने गए थे और वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद रात्रि 11 से 12 बजे के बीच प्रेम कुमार का शव घर के बाहर दरवाजे पर पड़ा मिला। मौके पर परिजनों ने प्रेम कुमार राय की हुई निर्मम हत्या के मामले में पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। मृतक के परिजन रोते चिल्लाते हुए कह रहे थे कि मुझे और मेरे प्रेम को न्याय चाहिए। वहीं मामले में रौतारा थानाध्यक्ष मो दिलशाद खान ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही गिरफ्तार आरोपी के बयान पर अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

Previous post किसानों के लिए ‘सोना’ बना काला धान, बंपर उपज से किसान किसानों की बदलेगी तकदीर
Next post विकसित भारत संकल्प यात्रा तहत केंद्र सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial