November 12, 2026

मारपीट मामले में दूसरे पक्ष ने भी घायल करने का लगाया आरोप, थाने में दिया आवेदन

Read Time:2 Minute, 26 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष द्वारा भी घायल करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई है। आवेदन में दूसरे पक्ष ने अपने ऊपर हुए हमले और उससे हुई चोटों का विवरण दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान और सबूतों के आधार पर कार्रवाई करेगी।बीते शुक्रवार को नगर के वार्ड नंबर 14 में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुए थी जहां एक पक्ष ने मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया वहीं दूसरे पक्ष गुंजन देवी पति पुरुषोत्तम यादव मनिहारी वार्ड नंबर 14 निवासी ने थाने में आवेदन देकर प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की। मालूम हो कि विवादित भूमि जिस पर न्यायालय में पूर्व से मामला चल रहा है और कार्य करने पर भी रोक लगाई गई थी परंतु दूसरे पक्षों द्वारा विवादित भूमि पर पिलर का निर्माण किया जाने लगा। मामले को लेकर गुंजन देवी व उसके परिजनों ने रोकने की बात कही जिस पर दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी होने के साथ मारपीट की नौबत आ गई। मारपीट में गुंजन देवी ने अपने साथ अपने पति पुरुषोत्तम यादव को भी लोहे के अस्त्र से जख्मी करने का आरोप लगाया। इसके अलावा उनकी बाइक को भी डंडे और इंट से क्षतिग्रस्त किया गया। आवेदन में गुंजन देवी ने विजय ठाकुर, सोनू ठाकुर, संध्या देवी, अंजू देवी, सुमित ठाकुर पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए सुसंगत कार्रवाई की अपील की है। मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिक प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है और अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Previous post सूबे के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने मनिहारी के अर्द्धनारीश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना
Next post कन्या मध्य विद्यालय सोनाली में ई-शिक्षा पोर्टल पर 90% छात्रों का नाम हुआ अपलोड
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial