November 12, 2026

सूबे के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने मनिहारी के अर्द्धनारीश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना

Read Time:1 Minute, 16 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

सावन की तीसरी सोमवारी को जिले भर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में ऊमड़ी शिव भक्तों की भीड़। मनिहारी वार्ड नम्बर दस स्थित दशकों पुराने प्रसिद्ध अर्द्धनारीश्वर महादेव मंदिर में सूबे के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने भी जलाभिषेक की व पुष्प विल्वपत्र अर्पित कर पूजा अर्चना की। जलभरण को लेकर मनिहारी गंगातट पर रविवार शाम से ही जिले सहित सीमांचल क्षेत्र के शिवभक्तों का जत्था पहुंचने लगा था। गंगाजल भरकर अपने अपने शिवालयों में शिव जलाभिषेक को प्रस्थान कर गये। मंदिरों में शिव स्तुति में गाये जानेवाले भजनों से वातावरण गुंजायमान रहा । कांवरिया पथों पर साफ सफाई व प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गयी थी।देर रात तक बोलबम के नारों के साथ मनिहारी नगर क्षेत्र गुंजायमान रहा।

Previous post समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह के आवास पहुंचे, स्वास्थ्य का हाल जाना
Next post मारपीट मामले में दूसरे पक्ष ने भी घायल करने का लगाया आरोप, थाने में दिया आवेदन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial