भाजपा के नौ वर्षों में देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से हो चुके है बेहाल— तारिक अनवर
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर इन दोनों कटिहार दौरे पर हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर कटिहार लोकसभा क्षेत्र के कदवा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने कदवा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करते हुए जन समस्याओं को सुनते हुए उनके जल्द समाधान को लेकर संबंधित पदाधिकारी से बात किया जबकि कांग्रेस कमेटी के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर संगठन की मजबूती के साथ-साथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी विशेष चर्चा किया। मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश की जनता नौ साल में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से पूरी तरह से बेहाल हो चुके हैं और आने वाले चुनाव में देश की जनता भाजपा का सफाया कर देंगे। तारिक अनवर ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार सिर्फ जातिवाद की राजनीति करती हैं और देश में नफरत फैलाने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार को देश में लगातार बढ़ रहे महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से कोई लेना-देना नहीं है और आगामी चुनाव में देश की जनता भी भाजपा को याद नहीं रखेंगे और आगामी चुनाव में भाजपा का सफाया तय है। बताते चले कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने कदवा प्रखंड के कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को भी निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार जिस तरह से देश में सिर्फ जातिवाद की राजनीति और नफरत फैलाने का काम कर रही हैं। इसे जन-जन तक पहुंचाएं ताकि केंद्र में बैठी बीजेपी सरकार का काला सच लोगों के बीच आ सके। मौके पर कांग्रेस से कदवा के विधायक डॉ शकील अहमद खान,कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के अलावा रामनाथ मंडल, गौतम यादव, पारस राय, नैयर आलम, सुभाष परवेज आलम, मोहम्मद खालिद, दिलीप यादव, पुष्पा राय,मिर्जा मंसूर आलम, मोहम्मद अबरार, सुभाष मंडल, मोहम्मद सहरियार, सुभाष मंडल, बबलू महतो, अंसार काजमी, बीके ठाकुर के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़े नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद थे।
