मो0 इम्तियाज हैदर समाज सेवा करते-करते के जदयू के जिला प्रवक्ता बन गये
2018 में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बने उन्होंने उच्च विद्यालय से महाविद्यालय तक छात्र -छात्राओं के हित में अहम भूमिका निभाये
प्रवीण कुमार(कटिहार)
शहर के चौधरी माला वार्ड नंबर 26 निवासी मोहम्मद इम्तियाज हैदर समाज सेवा करते-करते के जदयू के जिला प्रवक्ता बन गये।उन्होंने 2000 से समाज सेवा में उतर गए हैं और आज एक अच्छे समाज सेवा के रूप में उभर कर आये हैं। मो0 इम्तियाज हैदर का जन्म तिथि 15 नवंबर 1982 ई को हुआ है। उनके पिता मो0 जकरिया 1995 में पुलिस इंस्पेक्टर पद से पूर्णिया से सेवानिवृत हुए हैं।माता फरजाना इकबाल अच्छी गृहणी रही है। बहन सदफ है। मो0 इम्तियाज हैदर की शादी 26 दिसंबर 2007 को कटिहार जिले के कोढ़ा के पवई निवासी मो0 अबरार आलम की पुत्री निखत परवीन से मुस्लिम रीति रिवाज से हुई है। उनकी पत्नी निकहत परवीन कुशाल गृहणी है। इन्हें दो लड़का है। अवैस हैदर वर्ग 9 में पड़ता है। फरजान हैदर वर्ग एक में पड़ता है।लड़की हुरिया हैदर वर्ग सात साथ में पड़ती है। मो0 इम्तियाज हैदर नर्सरी से 06 तक अधीन अजब लाल मांझी स्कूल कटिहार, वर्ग 7 से 9 तक जिला स्कूल कटिहार, 1998 में गांधी उच्च विद्यालय से मैट्रिक पास किया है। 2001 में इंटरमीडिएट की डिग्री पर पी.आर.कॉलेज सोनपुर से किया है। उन्होंने उच्च विद्यालय से लेकर महाविद्यालय तक छात्र -छात्राओं के हित में अहम भूमिका निभाये है। जिसके कारण यह छात्र नेता के रूप में भी उभर गये। इन्होंने 2000 में बिहार के तत्कालीन शिक्षा राज्य मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो से नीजि तौर पर जुड़कर 2013 तक समाज सेवा किये।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा अल्पसंख्यकों के हित में किय गये कई कार्य से प्रभावित होकर इन्होंने 2013 में जदयू की सदस्यता ग्रहण किया। 2018 में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बने। 2022 में जदयू जिला प्रवक्ता बने। पुनः दोबारा 2025 में प्रदेश द्वारा जदयू जिला प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। मो0 इम्तियाज हैदर को राजनीतिक विरासत मां के परिवार से मिला है। इनके मामा महिबूल हक इकबाल प्रजा सोशलिस्ट पार्टी में प्रखर नेता थे। समाजवादी विचारधारा से जुड़कर राजनीतिक कर रहे थे। इन्हें की प्रेरणा से यह 2016 में जदयू संगठन प्रभारी शमीम इकबाल के साथ राजनीतिक गतिविधि में शामिल हुये।इन्होंने समाज के गरीब, दलित, शोषित, पिछड़े वर्गों सहित हर वर्ग के लिए हमेशा से उनके सुख-दुख में खड़े रहते हैं। इन्होंने गरीब, दलित,शोषित, पिछड़े वर्ग की आवाज के रूप में आगे बढ़-चढ़कर कार्य करते आ रहे हैं। जिसके कारण इनकी पहचान बढ़ती गयी।आज की तिथि में पहचान के मोहताज नहीं रह गये हैं। आज कटिहार जिले में एक अच्छे समाज सेवक के रूप में उभर कर आए हैं।
