November 9, 2026

सांसद तारिक अनवर मनिहारी के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

Read Time:1 Minute, 15 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

कटिहार सांसद तारिक अनवर शनिवार को मनिहारी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे। उनके साथ स्थानीय विधायक मनोहर प्रसाद सिंह भी मौजूद थे। सांसद नवाबगंज, हंसवर होते हुए नीमा गांव पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही राहत सामग्री की जानकारी ली और कहा कि प्रभावितों को हर संभव मदद दी जाएगी। साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की कि जीआर राशि जल्द से जल्द पीड़ित परिवारों तक पहुंचाई जाए। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि संजय सिंह, पूर्व प्रत्याशी सिकंदर मंडल, पूर्व मुखिया जाकिर अंसारी, साजिद, मन्नान, गोपाल यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद अमदाबाद प्रखंड के पीड़ितों से भी मिलें।

Previous post 23 अगस्त को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहुंचेंगे कटिहार कटिहार जिले में लगभग 90 किलोमीटर की होगी राहुल गांधी की यात्रा ।
Next post कदवा प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस हर्षो उल्लास वातावरण में मनाया । सरकारी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाला ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial