अपह्रता को रौतारा पुलिस ने सकुशल किया बरामद जमुई पुलिस को किया सुपुर्द
तनवीर आलम (हसनगंज)
कोढ़ा प्रखंड के रौतारा थाना अंतर्गत हथियादियरा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी अभियान चलाकर जमुई थाना कांड के अपह्रता को सकुशल बरामद कर जमुई पुलिस को सुपुर्द कर दिया। मौके पर थानाध्यक्ष मो दिलशाद खान ने बताया कि जमुई थाना कांड संख्या 739/2023 तहत अपहरण के दर्ज मामले में जमुई पुलिस के द्वारा सूचित किया गया कि रौतारा थाना क्षेत्र के हथियादियरा गांव में अपह्रता के होने की सूचना प्राप्त है। जिसको लेकर गुप्त सूचना पर रौतारा पुलिस व जमुई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी अभियान चलाई गई। मौके पर छापेमारी दौरान हथियादियरा गांव से अपह्रता को सकुशल बरामद किया गया। मौके पर अपह्रता को रौतारा पुलिस ने जमुई पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इस अवसर पर रौतारा व जमुई पुलिस की संयुक्त टीम मौजूद रहीं।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
