September 15, 2026

किलकारी केंद्र का शुभारंभ बच्चों का मानसिक योग्यता और क्षमता का विकास करने का होगा अवसर प्राप्त।

Read Time:1 Minute, 54 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय समीप कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बिहार शिक्षा परियोजना अंतर्गत बा किलकारी केंद्र का शुभारंभ जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान के केएन सदा, आर्दश मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अब्दुल अनवर करीम, जिला संभाग प्रभार मुख्तार अंसारी, जिला दिव्यांग संभाग प्रभारी, आदर्श मध्य विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन कुमार आदि के द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान के केएन सदा ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर हसनगंज प्रखंड के कस्तूरबा बालिका विद्यालय से प्रारंभ कर रहे है। अगले सत्र में अन्य कस्तूरबा बालिका विद्यालय में इस कार्यक्रम का प्रारंभ करेंगे। जिसमें बच्चे की अपने मानसिक योग्यता और क्षमता का विकास करने का अवसर प्राप्त होगा। कहा कि जिन बच्चों में जिन कोटि की क्षमता खेलकूद, लिखने पढ़ने और कलाकारी की या अन्य नृत्य की मौका देकर इस में बच्चे अपने क्षमता का विकास करेंगे। कस्तूरबा बालिका विद्यालय के वार्डन कुमारी वीणा, सहायक शिक्षक बैद्यनाथ पोद्दार एवं अन्य सभी शिक्षिका, सहकर्मी मौजूद रहे।

Previous post बिजली के ग्यारह हजार करंट के चपेट में आने से पंद्रह वर्षीय युवक की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे किया मांग
Next post 75वां गणतंत्र दिवस पर सम्मान पूर्वक दी गई तिरंगे को सलामी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial