November 12, 2026

मतदाता पुनरीक्षण कार्यों को लेकर लगाई गई शिविर का किया निरीक्षण।

Read Time:1 Minute, 21 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

मतदाता पुनरीक्षण कार्यों को लेकर लगाए गए कैंप का अंचल पदाधिकारी ने किया निरीक्षण कुरसेला प्रखंड के दक्षिणी मुरादपुर में अंचल पदाधिकारी बूथ पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण के दौरान अंचला पदाधिकारी सुश्री अनुपम ने बताया की आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिसमे सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया कि वे सभी मतदाताओं के घर-घर जाकर तथा कैंप लगाकर मतदाता पुनरीक्षण कार्यों को लेकर प्रपत्र 6,7,8 मतदाता सूची में नाम जोड़ना, मृत मतदाताओं का नाम हटाना एवं मतदाता सूची में नाम सही करना जैसे कार्यों को करना है। साथ ही वैसे मतदाता जो अब यहां नही रहते या फिर स्थाई रूप से पलायन कर गए हैं। वैसे मतदाता जिनकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है। उनका नाम मतदाता सूची मे जोड़ना है जिसको लेकर आज बूथ का निरीक्षण किया गया है। तथा दिशा निर्देश दिया गया है।

Previous post ट्रैक पर बैठे दो युवक को समझाने गए स्टेशन मास्टर और आरपीएफ पर दोनो युवक ने किया हमला।
Next post जनता दरबार में तीन नए मामले प्रतिवेदित, चार का निपटारा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial