November 12, 2026

ट्रैक पर बैठे दो युवक को समझाने गए स्टेशन मास्टर और आरपीएफ पर दोनो युवक ने किया हमला।

Read Time:2 Minute, 51 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

बरौनी – कटिहार रेलखंड के कुर्सेला रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह ट्रैक पर बैठे दो युवक को समझाने गए स्टेशन मास्टर, आरपीएफ पर दोनो युवक ने अचानक कर दिया हमला । जिसमें स्टेशन मास्टर हुए घायल। इस बाबत स्टेशन मास्टर पंकज कुमार जायसवाल ने बताया कि शनिवार की सुबह नवगछिया की ओर से ट्रेन आ रही थी , ट्रेन आता देख भी दो युवक बार बार ट्रैक पर बैठ रहे थे। जब आरपीएफ के जवान समझाने गये तो दोनों युवक आरपीएफ जवान से झड़प करने लगे तथा झड़प होता देख जब मैं बीच बचाव करने गया तो हम पर भी अचानक किसी चीज से हमला कर दिया। जिससे मुझे सिर पर गहरी चोट आई और खून बहने लगा। इसके बाद मैंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्सेला में अपना इलाज कराया। वहीं इस घटना के बाद दोनों युवकों को पकड़ कर रखा गया। इसकी सूचना रेल पुलिस अधिकारी को दी गई। वही नवगछिया रेल पुलिस इंस्पेक्टर मृणाल कुमार दलबल के साथ पहुंचकर मामले की जांच किए तथा दोनो युवक बेगूसराय निवासी मनीष कुमार तथा निलेश कुमार से पूछताछ किया। इसके बाद कुर्सेला स्टेशन मास्टर के लिखित आवेदन के बाद , उसे अरेस्ट कर दोनों युवकों को नवगछिया लेकर चले गए। वही दोनों युवक बेगूसराय निवासी ने भी स्वीकार किया है कि मैं ट्रैक पर बैठा था। मामला की जानकारी फैलते हैं धीरे-धीरे कुर्सेला स्टेशन पर लोगों की देखने की भीड़ लग गई। वही स्टेशन मास्टर एवं आर पी एफ के साथ दोनों युवकों के द्वारा मारपीट तथा झड़प होने का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें देखा जा सकता है । किस तरह से दोनों युवक आर पी एफ को पटक रहे हैं एवं स्टेशन मास्टर को भी घायल कर दिया है। जिसमें स्टेशन मास्टर के सर से खून बह रहा है और टीशर्ट पर लगा हुआ है। जिसमें देखा जा रहा है स्टेशन मास्टर और सभी मिलकर उसे पकड़ कर स्टेशन के अंदर ले जा रहे हैं और वह भागने की कोशिश कर रहा है।

Previous post प्राणपुर थाना में आयोजित शनिवारीय जनता दरबार में दो मामला का ऑन द स्पॉट निष्पादन।
Next post मतदाता पुनरीक्षण कार्यों को लेकर लगाई गई शिविर का किया निरीक्षण।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial