November 8, 2026

विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण,क्षमता से अधिक लोग सवार करने पर होगी कार्रवाई

Read Time:1 Minute, 46 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

बुधवार को कुर्सेला प्रखंड के आगामी छठ पर्व को लेकर गंगा किनारे स्थित तीनघड़ियां, खेरियां और बाघमारा गंगा घाटों का अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम के द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने जलस्तर की स्थिति तथा संवेदनशील घाट एवं घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता एवं मिलजुल कर सहयोग दी जाए। जिससे कि कोई परेशानी श्रद्धालु को ना हो।।निरीक्षण के दौरान राजस्व कर्मचारी को निर्देश दिया कि घाटों पर बैरिकेडिंग गोताखोर, नाव की समुचित व्यवस्था समय पर सुनिश्चित की जाए। साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट निर्देश दिया कि गंगा घाटों पर सुरक्षा बलों तथा मेडिकल टीम की तैनाती की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।वहीं,नदी में चलने वाली नावों पर विशेष सतर्कता बरतने की नाविक हिदायत दी गई। अधिकारियों ने नाविकों को निर्देश दिया कि नाव में निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों को सवार न करें।

Previous post रात्रि रक्त संग्रह शिविर का आयोजन, 600 लोगों का लिया जाएगा सैंपल
Next post कटाव से बचाव को लेकर मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial