स्वतंत्रता दिवस को लेकर आरपीएफ और रेल पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
प्रवीण कुमार(कटिहार )
कटिहार स्टेशन पर आरपीएफ ईस्ट पोस्ट इंस्पेक्टर राकेश कुमार और रेल थाना अध्यक्ष मो अलाउद्दीन के नेतृत्व में संयुक्त रूप से आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिकोण से रविवार को एक विशाल फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमे दोपहर 1.30 बजे तक कटिहार रेलवे स्टेशन परिसर और आस-पास की रेलवे कॉलोनियों में आरपीएफ और जीआरपी का एक विशाल संयुक्त मार्च निकाला गया। जिसमे सुरक्षा अधिकारियों द्वारा कटिहार स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्म से घूमते हुए पार्सल, बुकिंग, वेटिंग रूम होते हुए स्टेशन पर खड़ी ट्रेन सहित पूरे रेल परिसर का मुयाना किया गया। इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य असामाजिक तत्वों के बीच एक कड़ा संदेश भेजना है और विशेष रूप से असामाजिक तत्वों, अनधिकृत विक्रेताओं और टीओपीबी अपराधियों पर निवारक प्रभाव डालना है। वही आगामी स्वतंत्रता दिवस में यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए आरपीएफ और जीआरपी द्वारा उठाए गए कदम को यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों से जबरदस्त सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया की रेल में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने तथा लोगों की जान-माल की सुरक्षा के चलते स्टेशन और रेल परिसर में समय समय पर फ्लैग मार्च निकाला जाता है। जिसमे पकड़े गए असमाजिक तत्व को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।आगामी स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सुरक्षा के प्रति आरपीएफ और रेल पुलिस संयुक्त रूप से पूरी तरह से अलर्ट है। संयुक्त रूप से ट्रेनों की नियमित चेकिंग की जा रही है। रेल थाना अध्यक्ष मो अलाउद्दीन ने बताया की रेल पुलिस लोगों की जान व माल की सुरक्षा के लिए हमेशा सतर्क है। वही आरपीएफ द्वारा यात्रियों को स्टेशन और रेल परिसर में अलग अलग तरीके से अभियान चलाकर जागरूक भी किया जा रहा है। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में आरपीएफ और रेल पुलिस के पदाधिकारी और जवान शामिल थे।
