भूमि विवाद निष्पादन को ले जनता दरबार का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
भूमि विवाद के त्वरित निष्पादन को लेकर प्रत्येक शनिवार को अंचल पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष के संयुक्त नेतृत्व में जनता दरवार का आयोजन सरकारी दिशानिर्देश के आलोक मे किया जाता है। शनिवार को मनिहारी थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या मे प्रखंड क्षेत्र के दूरदराज क्षेत्र के फरियादी भूमि विवाद के निपटारे के लिए थाना परिसर में जुटे थे। शनिवार को दो नये मामले विचारण के लिए प्रतिवेदित हुए। अंचल पदाधिकारी राजेश रंजन ने जानकारी दी कि पूर्व से विचारण के लिए चली आ रही में से तीन मामलों का उभय पक्षों की सहमति से निपटारे किये गये व पांच मामलों में पुनः नोटिस भेजा जा रहा है।इस मौके पर एस आई संजय यादव, मौजूद थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
