July 26, 2026

मनिहारी के ज.वि.विक्रेता संघ राष्ट्रीय आह्वान पर 1 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल व 16 जनवरी को संसद का घेराव करेंगे: चंद्रशेखर मल्लिक

Read Time:2 Minute, 12 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

8 सूत्री मांगों को लेकर ऑल इंडिया फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान व प्रदेश संगठन के निर्देश पर मनिहारी के गुप्ता धर्मशाला में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मलिक की अध्यक्षता में डीलर्स की बैठक हुई। बैठक के बाद अध्यक्ष श्री मलिक ने बताया कि आठ सूत्री मांगों को लेकर 1 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा। कहा कि जन वितरण विक्रेता 16 जनवरी को अपनी मांगों को लेकर जंतर मंतर से निकलकर मार्च करते हुए संसद भवन का घेराव करेंगे। कहा कि मुख्य रूप से विक्रेताओं को ₹50000 मानदेय अथवा प्रति क्विंटल ₹300 कमीशन हमारी मुख्य मांगे है। इसके अलावा दुकान के संचालन के लिए दुकान का किराया, बिजली बिल, स्टेशनरी, लेबर खर्च, और अनुकंपा के लिए 58 वर्ष की उम्र की बाध्यता को समाप्त करना प्राथमिक मांगे है।इस अवसर पर संघ के सचिव जैनुल अंसारी, पूर्व उप प्रमुख विजय कुमार साह, अब्दुल रजाक, कालीचरण मंडल, संजय पासवान, अलीमुद्दीन खान, नारायण साह, चंद्रशेखर पासवान, धीरेंद्र साह, सुमन कुमार, दिलीप सिंह, गिरीश सिंह, नाज़नीन बेगम, ओम प्रकाश गुप्ता, सत्यनारायण साह, नरेंद्र कुमार, अब्दुल हक, अखिलेश सिंह, महादेव साह, सदानंद पासवान, सुषमा देवी, कंचन देवी, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, तिलोत्तमा देवी, अशोक सिंह, मो. जाकिर सहित पूरे प्रखंड के जन वितरण विक्रेता मौजूद थे।

Previous post भूमि विवाद निष्पादन को ले जनता दरबार का आयोजन
Next post आयोजित जनता दरबार में कुल चार मामलों में एक निष्पादन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial