November 9, 2026

चांदपुर ग्राम स्थित मंदिर में धूमधाम से जन्माष्टमी पूजनोंत्सव का किया आयोजन

Read Time:3 Minute, 10 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया। भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण की अष्टमी तिथि को हुआ था। भगवान कृष्ण का प्राकट्य मध्य रात्रि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इसलिए हर साल इस तिथि पर धूमधूम से कन्हैया का जन्मोत्सव मनाया जाता है। जन्माष्टमी के मौके पर भगवान के अलग-अलग स्वरूपों जैसे शालिग्राम,लड्डू गोपाल और राधा-कृष्ण स्वरूप की विधिवत पूजा होती है।इस दिन भक्त निर्जला उपवास रखते हैं। फिर रात्रिकाल के शुभ मुहूर्त में खीरे से कान्हा का जन्म कराते हैं। उन्हें पंचामृत से स्नान कराते हैं और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं। वहीं कृष्ण अष्टमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से कदवा प्रखंड में मनाया गया। प्रखंड के चांदपुर ग्राम के निवासी जनार्दन झा के निज आवास पर स्थित मंदिर में बड़े ही धूमधाम से जन्माष्टमी पुजनोंत्सव का आयोजन किया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर पंडित सह अधिवक्ता दामोदर झा में विधिवत रूप से वैदिक मंत्रोंच्चारण कर पूजा अर्चना किया। पूजा में ऋषिकेश झा,मीना देवी,हरिशंकर झा, चांदनी झा,नीलम देवी,सविता झा,माला झा,गोलू चौधरी,सपरिवार पूजा में बैठ कर विधिवत रूप से पूजा अर्चना किया। हरिशंकर झा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष बड़े ही धूमधाम से जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पूजा अर्चना में भाग लिया।पूजा अर्चना के पश्चात आरती पूजन में भी बड़ी संख्या में महिला पुरुष ने भाग लिया। आरती पूजन के पश्चात भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में बड़ी संख्या में ग्रामीण ने भजन का लाभ उठाया।कई ग्रामीण भजन में इतना ली हो गए थे कि मानो की साक्षात कृष्ण भगवान उपस्थित हो गया हो। कुछ क्षण के लिए चांदपुर स्थित जनार्दन झा के आवास स्थित मंदिर में भक्ति का महौल बन गया। समस्त ग्रामीण देर रात तक भजन कीर्तन में भाग लिया। भजन कीर्तन के पश्चात महाप्रसाद वितरण किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

Previous post मनिहारी राधेकृष्ण मंदिर में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Next post जोगबनी निवासी महेश राम की हत्या की गुत्थी को रेलवे पुलिस ने सफलतापूर्वक सुलझाया दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial