November 9, 2026

मनिहारी राधेकृष्ण मंदिर में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Read Time:1 Minute, 9 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नगर स्थित राधेकृष्ण मंदिर में शनिवार को मारवाड़ी पंचायत सेवा सदन ट्रस्ट द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। संध्या से लेकर कान्हा के जन्म तक कटिहार से आए गायक अमित पोद्दार और अन्य कलाकारों ने भजन संध्या प्रस्तुत कर भक्तों को भक्ति रस में डुबोए रखा। सैकड़ों महिला-पुरुष और बच्चे देर रात तक झूमते रहे। मंदिर को आकर्षक सजावट और रोशनी से सजाया गया था। जन्मोत्सव के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष हरिनारायण अग्रवाल, सचिव विष्णु शर्मा, कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल समेत गौरव, रमेश, अभिषेक अग्रवाल, राजेश खेतान व सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

Previous post मनिहारी डिफेंस एकेडमी के 22 अभ्यर्थी होमगार्ड में चयनित, बेटियों ने बढ़ाई क्षेत्र की शान।
Next post चांदपुर ग्राम स्थित मंदिर में धूमधाम से जन्माष्टमी पूजनोंत्सव का किया आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial