June 21, 2026

मनिहारी थाना में जनता दरबार, भूमि विवाद के कई मामलों का हुआ निष्पादन।

Read Time:1 Minute, 6 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार की अध्यक्षता राजस्व पदाधिकारी रामसागर पासवान ने की, जहां दर्जनों फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की मौजूदगी में कुल चार नए मामले प्रतिवेदित हुए, जिनमें से दो मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया। वहीं पूर्व से लंबित आठ मामलों में तीन मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया गया। इस अवसर पर थाना के पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। राजस्व पदाधिकारी ने बताया कि शेष बचे मामलों की सुनवाई अगले निर्धारित जनता दरबार में की जाएगी, ताकि सभी भूमि विवादों का शांतिपूर्ण समाधान किया जा सके।

Previous post नागरिक संघर्ष समिति द्वारा अलाव की मांग
Next post कुरसेला थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित, दो मामलों का निष्पादन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial