कुरसेला थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित, दो मामलों का निष्पादन
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पुलिस पदाधिकारी एवं राजस्व कर्मियों की उपस्थिति में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान सीओ अनुपम कुमारी, राजस्व कर्मचारी आकाश मिश्र एवं रोहित कुमार मौजूद रहे।जनता दरबार में पहुंचे जमीन संबंधी फरियादियों के कागजातों का गहन अवलोकन कर मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया अपनाई गई। जानकारी के अनुसार, भूमि विवाद से संबंधित पूर्व के कुल सात लंबित मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें से दो मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया।वहीं शेष पांच मामलों के फरियादियों को आवश्यक कागजात के साथ आगामी शनिवार को पुनः जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया गया है बताया गया कि जनता दरबार में भूमि विवादों का त्वरित समाधान किया जा रहा है, ताकि लोगों को न्यायालय के चक्कर न लगाने पड़ें।जनता दरबार में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और निष्पक्ष समाधान का भरोसा दिया गया।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
