रौतारा थाना प्रांगण में जनता दरबार का हुआ आयोजन
तनवीर आलम (हसनगंज)
कोढ़ा प्रखंड के रौतारा थाना प्रांगण में भूमि संबंधित मामलों के निपटारा हेतू जनता दरबार का आयोजन किया गया। कुल छः मामलों में दो मामले का निष्पादन किया गया। मौके पर आयोजित जनता दरबार की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मो दिलशाद खान व प्रभारी अंचल निरीक्षक मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। जिसको लेकर प्रभारी अंचल निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि भूमि विवाद मामलों के निपटारा हेतु रौतारा थाना प्रांगण में जनता दरबार का आयोजन किया गया है। बताया जनता दरबार में आए मामलों की इंट्री कर सुनवाई की पहल शुरू की गई, जिसमें भूमि मापी, बंटवारा, दखल कब्जा, सिमांकन आदि मामलों को लेकर आवेदन आए हुए हैं। मौके पर वादी व प्रतिवादी की मौजूदगी में क्षेत्रों से आए मामलों का निष्पादन किया गया। बताया थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर भूमि विवाद मामलों के निपटारे हेतु थाना प्रांगण में जनता दरबार का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर एसआई भोला कुमार, राजस्व कर्मचारी संजीव कुमार सहित फरियादीगण आदि मौजूद रहे।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
