September 15, 2026

जदयू और भाजपा के नेताओं में हर्ष अबीर गुलाल उडा़ कर तथा मिठाई वितरण कर खुशी का किया इजहार ।

Read Time:1 Minute, 19 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

एनडीए की सरकार बनने से कदवा प्रखंड के जदयू और भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।एनडीए नेताओं ने अबीर गुलाल उडा़ कर तथा मिठाई वितरण कर खुशी का इजहार किया। कदवा प्रखंड मुख्यालय में एनडीए नेताओं ने जम कर खुशी की इजहार किया।प्रखंड के सोनौली, कुम्हेडी़, कदवा,चाँदपुर, भर्री, परभैली, भोगाँव, भेलागंज, बैलौन, शेखपुरा,झौआ,कुरुम में भी एनडीए नेताओं ने आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त किया। जदयू प्रखंड अध्यक्ष कदवा ओम प्रकाश भगत,पूर्व अध्यक्ष विजय दास मंडल, महिला जिला जदयू अध्यक्ष आशा सुमन, सुनील मंडल, दिनेश राय, ज्ञानरंजन मेहता, छबि लाल मंडल, फोटिक चंन्द साह, बीजेपी नेता बिपिन साह, मनोज मंडल, रवि साह,सुमंत सिंह, धर्मेन्द्र ठाकुर,दामोदर चौधरी, इंद्रजीत सिंह आदि ने बधाई दिया है।

Previous post कटिहार से अयोध्या धाम के लिए एक फरवरी को होगी रवाना
Next post भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम की सफलता को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial