भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम की सफलता को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कटिहार आगमन और पूर्णिया रंगभूमि मैदान में होने वाले जनसभा को लेकर पूर्व विधायक पूनम पासवान और पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम राय ने कोढा में होने वाले कार्यक्रम की सफलता को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया हैं। इसी क्रम में उन्होंने खेरिया उत्तरी सिमरिया दक्षिणी सिमरिया बिनोदपुर संदलपुर डिघडी मूसापुर में जनसंपर्क कर 30 जनवरी को पूर्णिया रंगभूमि मैदान में होने वाले जनसभा और 31 जनवरी को कोढा प्रखंड के कोलासी में होने वाले कार्यक्रम की सफलता को लेकर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता का अनुरोध किया आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनता का भरपूर समर्थन रहेगा और पूरा कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। कोढा प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष अमरजीत यादव ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि राहुल गांधी हमारे प्रखंड में आ रहे हैं और रात्रि विश्राम कर रहे हैं। इतने बड़े शख्सियत ट्रक में रहते हैं यह बहुत बड़ी बात है। लोगों को काफी नजदीक से उनको मिलने जुलने और देखने समझने का मौका मिलेगा। वही प्रखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने कहा कि हमारे पूर्व विधायक पूनम पासवान जी के आग्रह को स्वीकार करते हुए राहुल गांधी कोढा आ रहे हैं। यह राहुल गांधी का कोढा के प्रति प्रेम दर्शाता हैं। निश्चित तौर पर सभी कार्यक्रम सफल ही नहीं ऐतिहासिक होगा। मौके पर रामकुमार मुर्मू तल्लू टुडू घनश्याम ऋषि माधव पांडे सौरभ चंद्रवंशी मोहम्मद इमाम मोहम्मद अकमल कन्हैया पासवान मोहम्मद अजीजुल मोहम्मद मिनाज इनामुल हक मोहम्मद नजरुल हक अक्षय लाल यादव मोहम्मद अशफाक लालमोहन सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
