कटिहार में एनडीए की आंधी, महागठबंधन ध्वस्त जिले की सात में छह सीटों पर एनडीए का कब्ज़ा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
बिहार विधानसभा चुनाव में कटिहार जिले में इस बार एनडीए की आंधी चली। सात में से छह सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों ने भारी वोटों से जीत दर्ज की, जबकि महागठबंधन सिर्फ मनिहारी सीट बचाने में कामयाब रहा। पिछली विधानसभा में जहां महागठबंधन (कांग्रेस–2, माले–1) का दबदबा तीन सीटों पर था, इस बार वह केवल एक सीट तक सीमित रह गया। जिले भर में महिला वोटरों की बढ़ी भागीदारी और शांतिपूर्ण मतदान ने चुनावी समीकरण को पूरी तरह बदल दिया।सबसे बड़ा उलटफेर कदवा में देखने को मिला, जहां जदयू के दुलाल चंद्र गोस्वामी ने कांग्रेस के मजबूत गढ़ को भेदते हुए शकील अहमद खान को 18,368 वोटों से हराया। वहीं कटिहार सदर में भाजपा के अनुभवी नेता तारकिशोर प्रसाद ने लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। प्राणपुर और कोढ़ा में भी भाजपा ने अपनी पुरानी बढ़त कायम रखी और दोबारा जीत हासिल की। बरारी में जदयू के विजय सिंह ने लगभग 11 हजार वोटों से जीत दर्ज कर पार्टी का दबदबा बरकरार रखा। बलरामपुर में सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जहां लोजपा (आर) की संगीता देवी ने मात्र 389 वोटों से जीत दर्ज कर जिले की सबसे कड़ी लड़ाई में बाजी मारी।जिले की एकमात्र सीट मनिहारी महागठबंधन के खाते में गई, जहां कांग्रेस के मनोहर प्रसाद सिंह ने 15,068 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।—कटिहार जिले का पूरा चुनावी रिपोर्ट कार्डकोढ़ाविजेता: कविता देवी (भाजपा) – 1,23,495निकटतम: पूनम देवी (कांग्रेस) – 1,01,238जीत का अंतर: 22,257कदवाविजेता: दुलाल चंद्र गोस्वामी (जदयू) – 99,274निकटतम: शकील अहमद खान (कांग्रेस) – 80,906जीत का अंतर: 18,368मनिहारीविजेता: मनोहर प्रसाद सिंह (कांग्रेस)निकटतम: शंभू कुमार सुमन (जदयू) – 99,586जीत का अंतर: 15,068महागठबंधन की एकमात्र बची सीट कटिहार (सदर)विजेता: तारकिशोर प्रसाद (भाजपा) – 1,00,255निकटतम: सौरभ कुमार अग्रवाल (वीआईपी) – 78,101जीत का अंतर: 22,154लगातार पांचवीं जीत बरारी विजेता: विजय सिंह (जदयू) – 1,07,842निकटतम: तौकीर आलम (कांग्रेस) – 96,858जीत का अंतर: 10,984प्राणपुरविजेता: निशा सिंह (भाजपा) – 1,08,565निकटतम: इशरत प्रवीण (राजद) – 1,00,813जीत का अंतर: 7,752कठिन मानी जा रही सीट पर भाजपा की : संगीता देवी (लोजपा–आर) – 80,459निकटतम: आदिल हसन (एआईएमआईएम) – 80,070जीत का अंतर: 389जिले का सबसे कांटे का मुकाबला
