अनुमंडलीय अस्पताल में हुआ पहला पोस्टमार्टम, अब नही जाना होगा कटिहार ।
मनोरंजन साहा (बारसोई)
अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई में पोस्टमार्टम गृह बनने के बाद शुक्रवार को पहले पोस्टमार्टम हुआ, अब बारसोई अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार नहीं जाना होगा जिससे सबों को परेशानी से राहत मिलेगी, पहली बार पोस्टमार्टम आजमनगर के दीपक कुमार का हुआ जिसका आकस्मिक निधन हो गया था, ज्ञात हो कि पहले बारसोई को लोगों को 50 से 60 किलोमीटर की दूरी तय कर पोस्टमार्टम करवाने के लिए कटिहार जाना पड़ता था जिससे अत्यधिक परेशानी होती थी इस समस्या को लेकर जदयू के रोशन अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सेवा यात्र के दौरान मांग की गई थी कि पोस्टमार्टम करने की व्यवस्था बारसोई में ही की जाए, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा मांग पत्र को संज्ञान लेते हुए तुरंत विभाग को बारसोई अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम गृह बनाने का निर्देश दिया गया था जो आज कार्य करना प्रारंभ कर दिया है, अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर एमए उस्मानी ने पहला पोस्टमार्टम किया, उनके साथ डॉ राजीव नयन, डॉ प्रेम कुमार भी मौजूद रहे, इस संबंध में अनुमंडल उपाधीक्षक ने बताया कि सरकार के निर्देश के आलोक में पोस्टमार्टम का कार्य शुरू कर दिया गया है अभी सिर्फ आपदा से संबंधित पोस्टमार्टम किया जाएगा, आने वाले समय में हो सकता है सभी पोस्टमार्टम यहीं पर किया जाए
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
