April 29, 2026

अमदाबाद के जदयू कार्यकर्ताओं में महारैली को लेकर जौश तैयारी पूरी ।

Read Time:1 Minute, 9 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी अनुमंडल के अमदाबाद प्रखंड में जदयू प्रखंड अध्यक्ष देवेन शर्मा के आवास पर जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई ।बैठक में 25 फरवरी को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में आयोजित होने वाली महागठबंधन की विशाल रैली को सफल बनाने के लिए अंतिम रूप दिया गया। प्रखंड अध्यक्ष देवेन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव रैली को संबोधित करेंगे जिसमें महागठबंधन के हजारों कार्यकर्ता अमदाबाद प्रखंड से भाग लेने के लिए पहुंचेंगे।इस बैठक में पूर्व सरपंच प्रतिमा देवी, जानकी यादव, राजू गुप्ता, शफीकुल, शिवानंद सिंह, नारायण यादव, सावित्री देवी, शकुन देवी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous post बिजली चोरी के आरोप में एक व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज।
Next post उप विकास आयुक्त ने किया डंडखोरा प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial