उप विकास आयुक्त ने किया डंडखोरा प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण।
अशोक यादव (डडंखोरा)
उप विकास आयुक्त सौरव सुमन यादव ने डंडखोरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय निरीक्षण किया साथ ही डंडखोरा एवं सौरिया पंचायत में सात निश्चय योजना जल नल योजना 15वें वित्त आयोग की योजना सहित अन्य वित्त आयोग की योजना द्वारा विभिन्न कार्यान्वित योजनाओं की जांच किया। उप विकास आयुक्त के साथ डीपीआरओ अनिकेत कुमार भी मौजूद थे ।उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामभद्रपुर पहुंचकर उप विकास आयुक्त ने बच्चों से पढ़ाई एवं बच्चों को दी जाने वाली मध्यान भोजन की जानकारी लिया। शिक्षकों से विद्यालय में संचालित पठन-पाठन की व्यवस्था की जानकारी लिए। लकड़ी से मध्यान भोजन बनाती रसोईया से पूछा कि रसोई गैस से भोजन क्यों नहीं पकाया जा रहा है। इस संबंध में विद्यालय के शिक्षक ने बताया कि गैस खत्म हो गई है। लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत डंडखोरा एवं सौरिया पंचायत में निर्माणाधीन ठोस कचरा पृथक्करण एवं निष्पादन हेतु डब्ल्यूपीवी के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। जीविका कार्यालय के भवन निर्माण को लेकर चयनित स्थल का निरीक्षण किया। प्रखंड कार्यालय पहुंचकर उप विकास आयुक्त ने विभिन्न पेंशन योजना ,जाति ,आय आवासीय प्रमाण पत्र की प्रगति, भूमि नामांतरण आदि की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली ,,अंचल निरीक्षक मोहम्मद अहसान अली मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, मुखिया निरंजन कुमार मंडल, पंचायत सचिव राजस्व कर्मचारी, आवास सहायक ,पंचायत रोजगार सेवक सहित सभी विभागों केे कर्मी मौजूद थे।
More Stories
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
कटिहार में रसोइया संघ का धरना-प्रदर्शन, 21 हजार रुपये मानदेय और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग
( बारसोई । मो0 सनाउल्लाह ) बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के आह्वान पर सोमवार को कटिहार समाहरणालय के समक्ष...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
