November 10, 2026

जदयू की साइकिल रैली से मतदाता जागरूकता कर दिया संदेश।

Read Time:1 Minute, 18 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बरारी विधानसभा क्षेत्र तथा कुरसेला प्रखंड में व्यापक मतदाता को जागरूकता अभियान के तहत साइकिल रैली निकाली गई। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में निकली। इस रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि”संकल्प हमारा टूटे नहीं, एक भी मतदाता छूटे नहीं” के नारे के साथ प्रखंड क्षेत्र में रैली नगर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया गया। वही प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र गुप्ता ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर राज्यभर में यह अभियान चलाया जा रहा है ताकि कोई भी मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि विपक्ष मतदाताओं को गुमराह करने का आरोप लगाया और लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

Previous post नदी कटाव से बढ़ा ग्रामीणों का संकट, विधायक ने किया प्रभावित इलाकों का दौरा।
Next post खड़ी हाईवा से बाइक चालक टकराया, घायल ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial