November 10, 2026

नदी कटाव से बढ़ा ग्रामीणों का संकट, विधायक ने किया प्रभावित इलाकों का दौरा।

Read Time:59 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के धुरीयाही पंचायत में गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि से भूमि क्षरण तेज़ हो गया है, जिससे ग्रामीणों में विस्थापन की चिंता गहरा गई है। विभागीय स्तर पर कटाव रोकने के प्रयास जारी हैं, जिनकी निगरानी अभियंता कर रहे हैं। विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने मौके पर पहुंचकर कार्यों का जायजा लिया और ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। अवैध रूप से मशीनों द्वारा हो रही मिट्टी-बालू की कटाई से न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, बल्कि बाढ़ और कटाव की स्थिति भी गंभीर होती जा रही है। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग है।

Previous post मनिहारी में जदयू की साइकिल रैली से मतदाता जागरूकता का संदेश, शंभू सूमन ने किया नेतृत्व।
Next post जदयू की साइकिल रैली से मतदाता जागरूकता कर दिया संदेश।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial